Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मरायगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार...

रायगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Feb 17, 2026 11:27 AM  | 
Last Updated : Feb 17, 2026 11:27 AM
इंडस्ट्रियल एरिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इंडस्ट्रियल एरिया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी कर 2 सट्टाबाज लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी और 3 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना चक्रधरनगर और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने सोमवार शाम बोईरदादर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्याम फिनाइल उद्योग में छापेमारी की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, विकास अग्रवाल नामक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और इटली के मैच पर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फैक्ट्री परिसर में दबिश दी। मौके पर एक अलग कमरे में विकास अग्रवाल और विनय अग्रवाल तीन मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लेते पाए गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में विकास अग्रवाल ने विनय अग्रवाल और गगन अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा खाईवाल का काम करना स्वीकार किया। विनय के मोबाइल में ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट का लॉगइन भी मिला है। आरोपियों के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी गगन अग्रवाल की तलाश जारी है।

पुलिस कप्तान का सख्त संदेश
SSP शशि मोहन सिंह ने कहा, “ऑनलाइन सट्टा और जुए जैसे अवैध कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार निगरानी कर रही है और कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft