Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मसरगुजा में चोरों के हौशले बुलंद, एक बड़े पूर्व अफसर के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी...

सरगुजा में चोरों के हौशले बुलंद, एक बड़े पूर्व अफसर के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

 Newsbaji  |  Jun 27, 2025 08:53 AM  | 
Last Updated : Jun 27, 2025 08:53 AM
अंबिकापुर शहरीय क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ी
अंबिकापुर शहरीय क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं बढ़ी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में अपराधियों पर पुलिस प्रशासन लगाम लगाने में फेल होता साबित हो रहा है। यहीं वजह कि अब लोगों के घर भी सुरक्षित नहीं रह गए है। शहर के VIP इलाके के अंतर्गत मनेंद्रगढ़ रोड से लगे कोणार्क रेजिडेंट में नान से सेवानिवृत्त महिला डिप्टी AGM के सूने मकान का ताला तोडक़र चोरों ने लाखों की सोने-चांदी की ज्वेलरी पार कर दी है।

15-20 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी 
जानकारी के अनुसार, शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के कोर्णाक रेजिडेंट में सेवानिवृत्त डिप्टी एजीएम नान ललिता बावरा रहती हैं। वे 24 जून की रात घर में ताला बंद कर अपने पैतृक गांव लुड़ेग गई थी। 25 जून की रात को घर में कुछ खटपट होने की आवाज सुनाई देने पर पड़ोसियों ने चोरी की आशंका पर उन्हें मोबाइल से घटना सूचना दी। सूचना पर वे घर पहुंचीं तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर कमरों के ताले के साथ अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे। पीड़िता के अनुसार 15-20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर की चोरी हुई है। 

आरोपियों की तलाश जारी
वहीं, बड़ी चोरी की वारदात पर मामले की जांच फॉरेंसिक एक्सपर्ट से कराई जा रही है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट कुलदीप कुजूर ने मौके पर पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए है। उन्होंने बताया कि, जांच में घर में जेवरों के खाली डिब्बे मिले हैं। साथ ही कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज में 4 संदिग्ध भी कैद हुए हैं। गांधीनगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।  

पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल
शहर में चोरों के हौसले बुलंद हैं, आए दिन चोर वारदात को अंजाम देते है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिसिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि सूने मकान व दुकान सुरक्षित नहीं रहे। आए दिन चोर घटना को अंजाम दे रहे हैं।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft