Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मकरोड़पति बनने के लिए की तांत्रिक पूजा, 3 लोगों की मौत, बैगा समेत 3 आरोपी पकड़े गए, पूछताछ जारी...

करोड़पति बनने के लिए की तांत्रिक पूजा, 3 लोगों की मौत, बैगा समेत 3 आरोपी पकड़े गए, पूछताछ जारी

 Newsbaji  |  Dec 11, 2025 10:20 AM  | 
Last Updated : Dec 11, 2025 10:26 AM
 स्क्रैप कारोबार से जुड़े अशरफ मेमन समेत 3 लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिलें।
स्क्रैप कारोबार से जुड़े अशरफ मेमन समेत 3 लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिलें।

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां स्क्रैप कारोबार से जुड़े अशरफ मेमन समेत 3 लोगों के शव उनके फार्महाउस में मिले हैं। तीनों बीती रात स्क्रैप कारोबारी के बरबसपुर स्थित यार्ड में बैगा के साथ तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। तांत्रिक क्रिया के दौरान एक-एक कर बैगा ने तीनों को कमरे में बुलाया और कुछ ही देर बाद तीनों की मौत हो गई, अब पूरे मामले में पुलिस ने बैगा समेत 3 आरोपियों को पकड़ा है और सभी से पूछताछ की जा रही है। 

तांत्रिक पूजा, गवाई जान
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में अशरफ मेमन, कोरबा का एक स्थानीय युवक और बिलासपुर निवासी एक युवक शामिल है। बिलासपुर निवासी बैगा राजेन्द्र कुमार ने इन्हें दावा किया था कि, अगर वे बैगा को 5 लाख रुपए देते हैं, तो वह तांत्रिक क्रिया द्वारा उन्हें 2.5 करोड़ रुपए बनाकर देगा। इसी अंधविश्वास के चलते बीती रात तीनों ने पूजा करवाई, लेकिन बंद कमरे में कुछ ऐसा हुआ कि, तीनों को अपने जान गवानी पड़ी। 

बंद कमरे में तीनों की मौत
बताया जा रहा कि, बैगा राजेन्द्र कुमार के साथ बिलासपुर के अमेरी से आए अश्विनी कुर्रे ने बताया कि, बैगा और बैगा का एक साथी अंदर कमरे में थे। राजेन्द्र और एक और साथी बाहर थे। उसने बताया कि, बैगा ने अंदर कमरे में तंत्र-मंत्र क्रिया शुरू की। पूजा के दौरान बैगा ने एक-एक कर अशरफ मेमन समेत तीनों लोगों को कमरे में बुलाया और नींबू दिया और कमरे में बंद करते जा रहा था। बैगा ने उन्हें 15 से 30 मिनट तक के लिए कमरे में बंद रखा। लेकिन जब दरवाजा खोला, तो तीनों की मौत हो चुकी थी।

वहीं, अब कोरबा पुलिस ने बैगा समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि, जहर खुरानी देकर तीनों को मौत के घाट उतारा गया है। बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है। इस अंधे हत्याकांड का खुलासा पुलिस कैसे करते है, यह देखनी वाली बात होगी।  

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft