रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है, जहां विदेश से पढ़ाई करने आए विदेशी छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पुलिस ने पूरे मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अफ्रीकन देश का नैजुल रायपुर की एक निजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने भारत आया था। वह फ्लाइट से 19 सितंबर 2025 को मुंबई से रायपुर पहुंचा था। वह एक निजी यूनिवर्सिटी के छात्रावास में ठहरा था। बताया जा रहा है कि, इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से फिर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे फिर आंबेडकर ले जाया गया। तबीयत में सुधार होने पर उसे वापस छात्रावास भेज दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, विदेशी छात्र सोमवार को खाना खाते समय अचानक वह बेसुध हो गया। आनन-फानन में उसे फिर से आंबेडकर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवेंद्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft