रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा विधायक के बेटे पर तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की दरमियानी रात करीब 2:00 बजे, अग्रसेन धाम के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि, कार में भरतपुर-सोनहत की भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह समेत कुल चार लोग सवार थे, जिनमें 2 युवक और 2 युवतियां शामिल थीं। हादसे के वक्त कार खुद विधायक का बेटा लक्की चला रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मुख्य आरोपी लक्की को हिरासत में ले लिया। कार में सवार अन्य 3 आरोपी मौके से फरार हो गए है, जिनकी तलाश की जा रही है।
तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि, विधायक पुत्र लक्की सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। हालाकि, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft