बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले शहर बिलासपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। इसमें 6 युवतियां व दो ग्राहकों समेत मैनेजर को भी पकड़ा गया है। शहर में देर शाम तोरवा थाना पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए दयालबंद क्षेत्र स्थित खुशी स्पा सेंटर पर छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को कई आपत्तिजनक और संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं, जिन्हें जब्त कर आगे की कार्रवाई की गई।
काफी शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस
न्यायधानी में पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि, इंटरसिटी होटल के सामने नवीन पान ठेले वाली गली में संचालित खुशी स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर अवैध देह व्यापार चल रहा है। यहां आने-जाने वालों की बढ़ती गतिविधियों और संदिग्ध माहौल से स्थानीय लोग परेशान थे। बताया जा रहा है कि, इस स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों को कुछ दिनों के अंतराल में बदल दिया जाता था और लगातार नई युवतियों को लाया जाता था। गुरुवार को पुलिस मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली कि स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की टीम का गठन किया गया। मौके पर दबिश दी गई। छापे के दौरान पुलिस ने सेंटर में मौजूद 06 युवतियों और 02 ग्राहकों को गिरफ्तार किया।
बिलासपुर पुलिस ने स्पा सेंटर के लाइसेंस और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। पुलिस अफसरों के अनुसार, यदि कागजातों में गड़बड़ी पाई गई तो सेंटर संचालक के खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि संचालक के संपर्क कहां-कहां तक फैले हुए हैं और नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल है।
वहीं, SSP रजनेश सिंह का कहना कि, शहर में संचालित संदिग्ध स्पा सेंटरों पर पुलिस की पैनी नजर है। ऐसे स्थानों पर अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से होगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft