Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मराजधानी में सनसनीखेज हत्याकांड! सूटकेस में सीमेंट डालकर पैक किया गया शव, जांच में जुटी पुलिस...

राजधानी में सनसनीखेज हत्याकांड! सूटकेस में सीमेंट डालकर पैक किया गया शव, जांच में जुटी पुलिस

 Newsbaji  |  Jun 24, 2025 09:03 AM  | 
Last Updated : Jun 24, 2025 09:03 AM
पुलिस ने अज्ञात शव को बरामद कर आगे की विवेचना में जुटी
पुलिस ने अज्ञात शव को बरामद कर आगे की विवेचना में जुटी

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात ने सभी को परेशान कर दिया है। यहां पर एक अज्ञात युवक की सूटकेस में स्टील के ट्रंक के अंदर लाश मिली हैं। इसमें शव के साथ सीमेंट डालकर रखा गया था और इसे सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक के अधिकारी मौके पर पहुंचकर ममाले की जांच की है। यह पूरी घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है। 

इस मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। लाश को कार से ले जाकर सुनसान इलाके में फेंका गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में पता चला है कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेस 02 से युवक की लाश को बड़ी स्टील की पेटी में डालकर कार निकल रही है, जिसका गाड़ी नंबर CG 04 B 7700 है।

ASP दौलतराम पोर्ते ने बताया कि, शव को लाल रंग के सूटकेस में भरकर सीमेंट से ढंका गया था, फिर उसे एक स्टील की पेटी में डालकर सुनसान इलाके में फेंका गया था। यह मामला एक पूर्व नियोजित हत्या का लग रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है और शव दो से तीन दिन पुराना है। गर्दन पर गहरे चोट के निशान मिलने के कारण आशंका जताई जा रही है कि युवक की गर्दन काटकर हत्या की गई है।

ट्रंक पर लिखा हुआ है ‘हब्बू भाई’
स्टील की पेटी पर ‘हब्बू भाई’ नाम लिखा मिला है। इसे अहम सुराग मानते हुए पुलिस गोलबाजार स्थित पेटी लाईन समेत पूरे शहर के पेटी दुकानों की जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज, लापता व्यक्तियों की शिकायतें और डिजिटल सर्विलांस की मदद से मृतक की पहचान में जुटी हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft