Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मरायपुर में 75 लाख रुपए कैश बरामद, एक्टिवा से मिला कैश, हवाला कनेक्शन की जांच तेज...

रायपुर में 75 लाख रुपए कैश बरामद, एक्टिवा से मिला कैश, हवाला कनेक्शन की जांच तेज

 Newsbaji  |  Feb 28, 2026 01:25 PM  | 
Last Updated : Feb 28, 2026 01:25 PM
रायपुर में एक्टिवा से 75 लाख रुपए नकद बरामद करते पुलिस अधिकारी
रायपुर में एक्टिवा से 75 लाख रुपए नकद बरामद करते पुलिस अधिकारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के थाना आजाद चौक पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 75 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं। समता कॉलोनी में चेकिंग के दौरान एक साधारण एक्टिवा वाहन से इतनी बड़ी रकम मिलने से हड़कंप मच गया। मामले में हवाला कनेक्शन की आशंका जताई जा रही है और जांच आयकर विभाग को सौंप दी गई है।

जांच के दौरान हुआ खुलासा
यह कार्रवाई थाना आजाद चौक क्षेत्र अंतर्गत समता कॉलोनी में की गई। 27 फरवरी को MCP प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक एक्टिवा वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में रखे एक बड़े थैले से भारी मात्रा में नकद रकम बरामद हुई। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी समता कॉलोनी बताया।

हवाला से जुटे कनेक्शन
पुलिस ने तत्काल वाहन और नगदी को जब्त कर लिया। प्राथमिक जांच के बाद पूरे मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी गई है। बरामद रकम के स्रोत की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार, अग्रसेन चौक के पास से यह कैश बरामद किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस रकम के पीछे हवाला नेटवर्क से जुड़े होने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच जारी है, जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft