रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में ड्रग्स सप्लाई के बड़े नेटवर्क की जांच में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। MDMA तस्करी के मामले में पुलिस ने नव्या मलिक के करीबी सहयोगी भावेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा कि, भावेश पहले पंडिताई करता था, बाद में इवेंट मैनेजमेंट का काम करने लगा। क्लब-होटल, फार्म हाउस में आना-जाना शुरू हुआ और करीब 03 वर्ष पहले वह नव्या मलिक के टच में आया था।
कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
जानकारी के अनुसार, भावेश कई बार मुंबई और गोवा भी गया था। उस पर आरोप है कि, वह नव्या के साथ मिलकर क्लब और होटलों में ड्रग्स सप्लाई करने का काम करता था। पुलिस ने दोनों के मोबाइल चैट और बातचीत के आधार पर गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि, आने वाले दिनों में भावेश से पूछताछ के बाद राजधानी रायपुर के और कई बड़े नामों का खुलासा होगा।
पुलिस की तलाश जारी
बताया जा रहा कि, रायपुर पुलिस टीम ने बुधवार रात VIP रोड स्थित एक क्लब में रेड मारी थी। इस दौरान होटल कारोबारी के बेटे को खोजा जा रहा था। वह अपनी पत्नी के साथ क्लब गया था। पुलिसकर्मियों को देखकर वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने क्लब की लाइटें जलवाकर तलाश की और मैनेजर व कर्मचारियों से सख्ती से पूछताछ की गई। पुलिस ने साफ कहा कि, अगर उसे भगाने में किसी का नाम सामने आया तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई होगी।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft