Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मनकली नोटो को जखीरा बरामद, पति-पत्नी चला रहे थे रैकेट, 1.70 लाख के नकली नोट व सामाग्री जब्त...

नकली नोटो को जखीरा बरामद, पति-पत्नी चला रहे थे रैकेट, 1.70 लाख के नकली नोट व सामाग्री जब्त

 Newsbaji  |  Dec 31, 2025 09:13 AM  | 
Last Updated : Dec 31, 2025 09:13 AM
नकली नोट खपाते दंपती गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी।
नकली नोट खपाते दंपती गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ में जुटी।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने नकली नोटों के जखीरे के साथ पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दोनों रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट खपाने की तैयारी से पहुंचे थे। दंपती राजधानी रायपुर के सोनपैरी मुजगहन के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 70 हजार रुपए से अधिक के नकली नोट और नकली नोट छापने के लिए उपयोग में लाई गई कलर फोटो कापी मशीन और अन्य सामाग्री को जब्त कर आगे की विवेचना में जुट गई है। 

SSP दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि, 29 दिसंबर 2025 को थाना रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट चलाने की सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रानीतरई के साप्ताहिक बाजार रवाना हुई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने पूरी छानबीन की और नकली नोट चलाने वाले अरूण कुमार तुरंग और उसकी पत्नी राखी तुरंग को रंगे हाथों नोटों को खपाते हुए पकड़ लिया।

 कुछ इस तरह से हुआ खुलासा
शिकायतकर्ता तुलेश्वर सोनकर, जो सिलपट गांव जिला धमतरी के रहने वाले है। उन्होंने बताया कि, वे अपनी पत्नी सरिता के साथ ग्राम रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने आये थे। बाजार में पवन सब्जी वाला के पास अपना पसरा लगाया था। शाम 5:30 बजे के पास एक व्यक्ति और एक महिला आए और 60 रुपए का मटर और मिर्च खरीद कर 500 रुपए का नोट दिया। उसके बाद उक्त रुपए अपने गल्ला में रखकर बाकी पैसे उन्हें वापस कर दिए। कुछ देर बाद मंडी वाले माधव सोनकर ने व्यापारियों को बताया कि बाजार में नकली नोट खपाए जा रहे है।

 उसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने गल्ले में रखे 500 रुपए के नोट को बारीकी से देखा जो देखने में तथा छुने से ही नकली नोट लग रहा था, जिसका नंबर 9EPI43736 है। दोनों आरोपियों ने प्रार्थी के साथ-साथ रानीतराई के बाजार में अन्य व्यापारियों के पास से भी सामान खरीदकर उन्हें भी नकली नोट दिए थे। उसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई, उसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft