बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में युवक की हत्या गला काटकर कर दी गई है. वहीं हाथ भी टूटा हुआ था. इससे माना जा रहा है कि हत्या से पहले उसकी जमकर पिटाई की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि मामला जिले के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर के पास की है. मृतक की पहचान ग्राम आनंदपुर के ही 28 वर्षीय जमशेद अंसारी के रूप में की गई है. उसका गला कटा हुआ शव बुधवार की सुबह आनंदपुर-सिलाजू मार्ग में बेलवादामर के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ था. सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. जांच में पता चला कि किसी धारदार हथियार से गला काटा गया है.
शादी समारोह में गया था परिवार समेत
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मृतक जमशेद अंसारी सोमवार को गांव से करीब 5 किलोमीटर दूर ग्राम रेवतीपुर ससुराल में अपनी पत्नी और दो बच्चों को लेकर शादी समारोह में शामिल होने गया था. इसके बाद वह वापस घर नहीं आया था. परिजन भी उसकी तलाश कर रहे थे.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft