बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर ठगी के अंतर्राज्यीय गिरोह का एक शातिर घट गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से पुलिस ने पकड़ा है। मनी लांड्रिंग के केस में फंसाने व डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर 57 लाख रुपए की ठगी कर ली थी।
मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। वर्चुअल नंबर और व्हाट्सएप के माध्यम से आरोपी ने खुद को एजेंसी का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लांड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 57 लाख रुपए की ठगी कर ली थी।
इस पूरे मामले में पीड़ित को अज्ञात आरोपियों द्वारा वर्चुअल मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर मनी लॉन्ड्रिंग केस में संलिप्त होने का डर दिखाया था। फिर केस से बचाने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट कर पीड़ित से 57 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए थे।
आरोपी मनिंदर सिंह फर्जी सिम, वर्चुअल नंबर और बैंक खातों का उपयोग कर ठगी की राशि सोशल मीडिया पर प्रचारित “लेगेसी लोन” नामक ऐप के माध्यम से आहरण करता था। वह कमीशन के लालच में अपनी फर्म “शिकारपुरिहा रियालिटी प्रा.लि.” के करंट अकाउंट में ठगी की रकम मंगवाकर निकालता था। इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में साइबर थाना टीम के अधिकारियों ने इस ठग को खोज निकाला।
बिलासपुर IG संजीव शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम दिल्ली रवाना की गई थी। लगातार पतासाजी के बाद टीम ने मनिंदर सिंह, निवासी शिकारपुर, जिला बुलंदशहर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने का अपराध को मान लिया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft