दुर्ग-भिलाई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे थे। उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और उसके बाद दुर्ग के गंज मंडी में उन्होंने आमसभा को संबोधित किया। लेकिन तमाम सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद भी मुख्यमंत्री की सभा में शामिल होने पहुंची महिलाओं के साथ लूट की वारदात हो गई। हाई सिक्योरिटी होने के बाद लूट की वारदात ने पुलिस व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। आखिर इतनी बड़ी वारदात कैसे हो गई।
महिलाओं को घेर कर हुई लूट
बता दे कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले के गंज मंडी में आमसभा को संबोधित कर रहे थे। इस सभा में कई लोग पहुंचे हुए थे। इसी दरमियान दुर्ग के पुलगांव और आसपास से मुख्यमंत्री के सभा में पहुंची छह महिलाओं से लूट की वारदात हो गई। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें घेरा बनाकर घेर लिया और महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गए है। वारदात के बाद महिलाएं बेहद डर गई कि आखिर यह सब कैसे हो गया।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस को हमने तुरंत इस घटना की शिकायत भी की, लेकिन पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस जल्दी से गेट पर नाकेबंदी कर देती और लोगों को चेक करती तो लुटेरे मौके पर ही पकड़े जाते और इस लूट की वारदात का पर्दाफाश हो जाता है। लेकिन पुलिस ने तुरंत कोई कार्रवाई नहीं की।
पुलिस की लापरवाही
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंची छह महिलाओं ने इस लूट की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली दुर्ग में की है। महिलाओं ने अपनी शिकायत में साफ लिखा है कि वे सब मुख्यमंत्री की आमसभा पुलगांव के आसपास से शामिल होने आए थी। जैसे ही मुख्यमंत्री का भाषण खत्म हुआ। कार्यक्रम में मौजूद लोग खाना-खाने के लिए टूट पड़े। जिससे सभा स्थल पर हंगामा मच गया। इस हंगामे के बीच अज्ञात लोगों ने छह महिलाओं के गले से सोने के मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गए। जिसके बाद महिलाएं सभा स्थल पर ही रोने लगी और मौके पर मौजूद पुलिस जवानों से मामले की मौखिक शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद महिलाओं ने पूरी वारदात की शिकायत कोतवाली दुर्ग में की है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच करने का हवाला दे रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft