झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में रविवार दोपहर एक युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली। गोली लगने पर आशिक की मौत हो गई है, जबकि प्रेमिका गंभीर घायल है, जिसका इलाज झांसी मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के झांसी में गोली चलने की इस घटना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने बताया कि, यह नवाबाद थाना इलाके की घटना है, जहां पर यूनिवर्सिटी के पास एक युवक ने पहले लड़की को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है और युवक-युवती को प्रेमी-प्रेमिका बताया जा रहा है।
ऐसा क्या हुआ?
प्रेमिका यूनिवर्सिटी में MBA की छात्रा बताई जा रही है और दोनों ललितपुर जिले के रहने वाले हैं। घायल प्रेमिका का नाम कार्तिका चौबे और प्रेमी का नाम मनीष साहू था। युवती यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी। रविवार दोपहर में दोनों यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास आए हुए थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान मनीष ने अचानक कृतिका को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी उसी तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहगीरों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया जबकि कृतिका की हालत गंभीर होने पर इलाज शुरू कर दिया गया है।
कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
SSP झांसी ने बताया कि, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास 25 वर्षीय युवक मनीष साहू ने पहले युवती को गोली मारी है। इसके बाद खुद को गोली मार ली। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती को इलाज दिया जा रहा है। दोनों ललितपुर के रहने वाले हैं और युवती यूनिवर्सिटी की छात्रा। अभी तक प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कुछ निजी व्यवहार के कारण यह हुआ है। इस पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft