झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां नाबाबाद थाना क्षेत्र में झांसी की पहली महिला टैक्सी का चालक का शव स्टेशन-सिविल लाइन रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। सिर पर चोट के निशान थे। मंगलूसत्र, मोबाइल सहित अन्य जेवर गायब औरं ऑटो पलटी पड़ी थी। जिससे परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
महिला टैक्सी चालक की मौत से उठे कई सवाल
कल तक देश-दुनिया में सुर्खियां बटोर रही, अनीता चौधरी की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए है। मोहल्ला तालपुरा निवासी अनीता चौधरी के पति द्वारका चौधरी के बीमार होने की वजह से टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करती थीं। इसके चलते उन्हें पहली महिला टैक्सी चालक से जाना जाता है। आत्मनिर्भर बनकर परिवार चलाने पर सम्मानित भी किया जा चुका था।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9:00 बजे वह घर से टैक्सी लेकर निकली थीं। इसके बाद नहीं लौटीं। सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे उनका शव सिविल लाइन रोड एक स्कूल के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। दूसरी तरफ टैक्सी पलटी पड़ी थी। शरीर से जेवर गायब थे।
घटनास्थल पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जायजा लिया। परिजनों को खबर की गई। पति द्वारका प्रसाद ने आरोप लगाया कि, पत्नी की हत्या हुई है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि मौके पर जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही सही कारण बताया जा सकता है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft