Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मट्रेन में 9 लाख की ज्वेलरी चोरी, पीड़िता नागपुर से रायपुर आ रही थी, GRP खोज रही चोर...

ट्रेन में 9 लाख की ज्वेलरी चोरी, पीड़िता नागपुर से रायपुर आ रही थी, GRP खोज रही चोर

 Newsbaji  |  Aug 18, 2025 10:50 AM  | 
Last Updated : Aug 18, 2025 10:50 AM
समता एक्सप्रेस में एक महिला के बैग से 9 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी
समता एक्सप्रेस में एक महिला के बैग से 9 लाख रुपए की ज्वेलरी चोरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समता एक्सप्रेस में एक महिला के बैग से उसका 9 लाख रुपए कीमती के सोने का हार व अन्य आभूषण चोरी हो गए है। महिला राजधानी रायपुर की रहने वाली है। पीड़िता अनामिका वर्मा ने GRP थाना रायपुर में लिखित मुकदमा अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज करवा दिया है।

ट्रेन में हुई चोरी की पूरी कहानी
पीड़िता ने GRP को बताया है कि, वह 16 अगस्त 2025 को ट्रेन नंबर 12808 समता एक्सप्रेस के कोच नंबर S-3, बर्थ नंबर-21 में हजरत निजामुद्दीन से रायपुर सफर कर रही थी। नागपुर स्टेशन पर रात में ट्रेन रुकने के दौरान उन्होंने अपना ब्राउन रंग का लेडिस बैग सिर के नीचे रखकर सो गई थी। दुर्ग स्टेशन पहुंचने से 10-15 मिनट पहले उनकी नींद खुली तो बैग गायब था। बैग में 75.18 ग्राम का सोने का नेकलेस, 45.34 ग्राम का कड़ा और 10 ग्राम का मंगलसूत्र था। जिसकी कुल कीमत लगभग 09 लाख रुपए आंकी जा रही है। 

पीड़िता ने सामने की सीट पर बैठे यात्रियों से बात की, जिन्होंने बताया कि, वे डोंगरगढ़ से जग रहे है और इस दौरान किसी को आते-जाते नहीं देखा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में चोरी की घटना नागपुर-गोंदिया रेलखंड के बीच होने की उम्मीद है। GRP थाना रायपुर ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है और जांच के लिए इसे जीआरपी थाना गोंदिया को स्थानांतरित कर दिया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft