बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने फिर एक वारदात को अंजाम दिया है. रक्षाबंधन पर अपनी बहन से राखी बंधवाने आए जवान का नक्सलियों ने किडनैप कर लिया. इसके बाद उसकी हत्या कर लाश नदी के किनारे फेंक दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि बीजापुर जिले के ही गंगालूर क्षेत्र के जांगला गांव में रहने वाला जवान बुधराम अवलम यहां के तोयनार थाने में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था. रक्षाबंधन पर वह छुट्टी पर अपने गांव जांगला आया. दिन में रक्षाबंधन का पर्व मनाने के बाद वह अपने भतीजे को छोड़ने के लिए गंगालूर क्षेत्र के डुवालीपारा गया हुआ था. इसी दौरान नक्सलियों ने उसका किडनैप कर लिया.
सुबह मिली लाश
परिजनों को इसकी जानकारी मिलने के साथ ही उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी. साथ ही अलग-अलग माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश की जाती रही. आखिरकार गुरुवार की सुबह जवान की लाश नदी के किनारे मिली. नक्सलियों ने उसकी हत्या कर यहां लाश फेंकी थी.
लगातार कर रहे वारदात
नक्सली संवेदनशील क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं. वे छुट्टी पर आने वाले जवानों के अलावा नेताओं को निशाना बना रहे हैं. यही वजह है कि बीच में जवानों से कहा गया था कि छुट्टी पर वे बिना सूचना के अपने घर न जाएं. लेकिन, इस बार तो बाकायदा अवकाश लेकर जवान घर पहुंचा था और नक्सलियों ने मौके का फायदा उठाया.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft