कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी बीवी को इसलिए मार डाला, क्योंकि उसने पानी देने के लिए मना कर दिया था। इसी बात से गुस्साए पति ने पत्नी को मारा और फिर जाकर सो गया। मामला तरेगाव जंगल थाना क्षेत्र के दुल्लापुर गांव का है।
पूरा घटनाक्रम
पुलिस ने बताया कि, पवन धुर्वे (27) और उसकी पत्नी पूजा धुर्वे (24) गुरुवार शाम को ही मध्यप्रदेश से किसी शादी समारोह से शामिल होकर वापस आए थे। वापस लौटने के बाद पूजा रात को खाना खा रही थी। इसी दौरान पवन ने उससे पीने के लिए पानी मांगा। मगर पूजा ने उसे मना कर दिया था। कहा था कि जाओ खुद लेकर पी लो। इस बीत से पवन बेहद गुस्सा होकर हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया। जानकारी के मुताबिक, पवन ने पास में रखा कुल्हाड़ी को उठाया और पूजा के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। इसके बाद उसे मारपीट भी की। बाद में जाकर सो गया। पूजा वहीं लहूलुहान होकर पड़ी रही। अगले दिन जब पवन सोकर उठा। तब तक पूजा की मर चुकी थी।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
वही, जब पुलिस को स्थानीय लोगों ने घटनाक्रम की जानकारी दी। तो खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में ही आरोपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने बताया कि पूजा मध्यप्रदेश के मंडला जिले की रहने वाली थी और उसके रिश्तेदार के वहां शादी कार्यक्रम था।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft