Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मबिहार में पति-पत्नी की मॉब लिचिंग, पेशाब पिलाया..जूतों की माला पहनाई, सिर मुडवाकर मुहल्ले में घुमाया...

बिहार में पति-पत्नी की मॉब लिचिंग, पेशाब पिलाया..जूतों की माला पहनाई, सिर मुडवाकर मुहल्ले में घुमाया

 Newsbaji  |  Aug 27, 2025 01:48 PM  | 
Last Updated : Aug 27, 2025 01:48 PM
बिहार की इस घटना ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।
बिहार की इस घटना ने एक बार फिर से कानून व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है।

पटना। बिहार में साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने है, पिछले कई सालों से नीतीश कुमार वहां के मुख्यमंत्री है। लेकिन अभी तक जंगल राज खत्म करने में फेल साबित हो रहे है। बिहार से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां हिसुआ थाने क्षेत्र के एक बुजुर्ग दंपति को डायन बताकर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया गया है। भीड़ की बर्बरता में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हाल गंभीर है। 

बिहार में मॉब लिंचिंग
बताया जा रहा है कि, 70 वर्षीय पति-पत्नी को डायन बताकर पहले बाल मुंडवा दिए गए, फिर उनके सिर पर चूना लगाया गया। इसके बाद जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे मुहल्ले में घुमाया गया। क्रूरता की हद पार करते हुए उन्हें पेशाब तक पिलाया गया और दमभर पीटा गया है। घटना की सूचना मंगलवार रात को ही पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन जब पुलिस मौके पर पहुंची तो भीड़ को देख कार्रवाई करने के बजाय वापस लौट गई। स्थानीय थाना को सूचित तक नहीं किया गया।

जिंदा जलाने की थी तैयारी
मारपीट में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पीड़िता को इलाज के लिए हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह ग्रामीण मृतक के शव के साथ उनकी पत्नी को भी जिंदा जलाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच किसी ने हिसुआ थाना को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और महिला को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। 

बहरहाल, पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि, शव और जख्मी महिला को श्मशान घाट के पास से बरामद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft