रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की केन्द्रीय जेल में बंद निलंबित ADG जी.पी सिंह को अब रिहा कर दिया गया है। शनिवार की शाम वह जेल से बाहर आए। जेल परिसर में बाहर आते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी को गले लगाया। फिर से तेजी से पत्नी के साथ चलते हुए अपनी कार में बैठे और तुरंत जेल परिसर से निकल गए।

दरअसल, आय से अधिक संपत्ति के केस में गिरफ्तार IPS और सस्पेंड ADG जी.पी सिंह को हाईकोर्ट ने जमानत दी थी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत दी है। जी.पी सिंह की गिरफ्तारी के बाद करीब 120 दिन से जेल में बंद थे। उनपर राजद्रोह का मुकदमा भी चलाया जा रहा है। दोपहर के वक्त रायपुर अदालत की न्यायधीश लीना अग्रवाल की कोर्ट ने जमानत की दस्तावेजी के बाद केन्द्रीय जेल रायपुर से रिहाई का आदेश जारी किया गया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft