सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसमें 12वीं की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया। इसके बाद उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसके भाई को भी मार दिया जाएगा। इसके डर से पीड़िता ने कई दिन तक इस बारे में किसी को नहीं बताया।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला महोली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है जहां पर रहने वाली छात्रा ने बुधवार को 4 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला 6 जुलाई का है। 07 दिन बाद बुधवार शाम को वीडियो वायरल किया गया। 17 वर्षीय किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। छात्रा रोज साइकिल से स्कूल जाती थी। लेकिन 6 जुलाई को शाम स्कूल से साइकिल से वापस घर जा रही थी। छात्रा ने बताया कि वह अकेले थी।
बताया जा रहा है कि कि संदीप, रिंकू, रमेश और अतिबल रास्ते में पहले से खड़े थे। छात्रा ने आरोप लगाया है कि चारो उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद मुहं दाबकर खेत में ले गए। चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बनाया गया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और विवेचना कर रही है।
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार का कहना है कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं पीड़िता को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला महिला अस्पताल भेजकर जांच कराई जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft