राजनांदगांव। लगातार छत्तीसगढ़ की सीमाओं से गांजा तस्करी जारी है। अब एक मामला राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र का सामने आया है, जहां 215 किलो गांजा ओडिशा से महाराष्ट्र ट्रक के माध्यम से तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने गांजा समेत दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रक, मोबाइल समेत कुल 46 लाख 75 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया है, पुलिस अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही है।
कुछ इस तरह से पकड़े गए आरोपी
राजनांदगांव पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि, गाड़ी नंबर WB-23 E 4218 में अवैध रूप से गांजा जैसा मादक पदार्थ ट्रक में छुपाकर ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। यह ट्रक दुर्ग से राजनांदगांव के हाईवे से होते हुए निकलने वाला था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर थाने के सामने नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद दुर्ग की ओर से आता हुआ ट्रक दिखाई दिया, जिसे रोककर उसके चालक और एक साथी को हिरासत में लिया गया। ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें ऊपर की ओर स्पंज आयरन लदा हुआ था। वहीं, ट्रक के पिछले हिस्से में डाले के पीछे 8 प्लास्टिक की बोरियों में पीवीसी टेप से लिपटा हुआ गांजा पाया गया।
ढाबे में हुई डील
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, उन्होंने 20 जुलाई को कौशल फेरो मेटल प्रा.लि. से कच्चा लोहा भरकर शाम करीब 5:30 बजे ट्रक से जलना (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुए थे। रात लगभग 8:00 बजे संबलपुर में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद जब वे वापस गाड़ी के पास पहुंचे, तो एक व्यक्ति ने उन्हें पार्सल ले जाने का प्रस्ताव दिया और उन्हें प्रति बोरी 5000 रुपए देने की बात कही। पैसों के लालच में वे तैयार हो गए। रात लगभग 12:00 बजे, सोहेला से एक किलोमीटर पहले तीन व्यक्ति एक टैम्पो में 8 बोरियों में माल लेकर आए और ट्रक में लोड कर दिया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft