वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर रविवार की रात 92 किलो गांजा के साथ 4 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है। सभी आरोपी ओडिशा के रहने वाले है और गांजा को अंबिकापुर से यात्री बस में उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।
यात्री बस से गांजा तस्करी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई की देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि अंबिकापुर से यूपी जा रही यात्री बस नंबर UP17 AT 3835 में सवार कुछ व्यक्ति गांजा की तस्करी कर रहे हैं। इस पर एसडीओपी रामअवतार ध्रुव के निर्देशन में चौकी प्रभारी वाड्रफनगर और थाना बसंतपुर की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को धरदबोचा। तलाशी के दौरान बस में बैठे 4 लोगों के बैग व झोलों से गांजा बरामद किया गया। उनके पास से कुल 92 किलो गांजा जब्त कर चारों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए आंकी गई है।
इन आरोपियों पर एक्शन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने 92 किलो गांजा जब्त कर ओडिशा के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी राज मुंडा, सोनू बरूवा, विक्रम भेंगरा व विजय सेदेंरिया शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft