Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मम्युल एकांउट से हजारों रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने 05 आरोपियों को दबोचा...

म्युल एकांउट से हजारों रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने 05 आरोपियों को दबोचा

 Newsbaji  |  Sep 05, 2025 04:05 PM  | 
Last Updated : Sep 05, 2025 04:05 PM
म्यूल एकांउट की हेराफेरी के मामले में 5 लोगों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
म्यूल एकांउट की हेराफेरी के मामले में 5 लोगों की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ की भिलाई पुलिस ने म्यूल अकाउंट से 57 हजार रुपए के लेन-देन करने वाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित मयंक जंघेल ने सुपेला थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखवाई कि, इसके कोटक महेन्द्रा बैंक सुपेला ब्रांच और छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक छुईखदान में खाता है। जिसमें अपना लेन-देन करते है। उन्होंने अपने साथी पीयुष जंघेल के द्वारा 02 सितंबर की शाम करीब 04 बजे फोन से बोला कि, उसके बैंक खाते मे लिमिट हो गया है, उसे पैसों की आवश्यकता है।

 मयंक जंघेल के खाता मे पैसों को डालूंगा उसे कैश निकाल कर दे देना, तब मयंक द्वारा उसे बोला कि, कितनी रकम निकालना है, तब पीयुष जंघेल ने एक लाख रूपए निकालना है, तब मयंक बोला कि एक लाख रुपए नहीं निकल पाऊंगा। फिर पीयुष जंघेल बोला कितना निकल पाओगे, तब मयंक बोला कि इसके पास दो छोटे-छोटे एकाउंट है। जितना पैसा निकलेगा उतना निकाल कर दे दूंगा, तो पीयुष ने कहा कि ठीक है, मैं आपके पास नही आ पाउंगा मेरे पापा मेरे घर मे आ गए है। मैं अपने दोस्त मिनेश पाल और अजय कुमार जंघेल को आपके पास भेज रहा हूं।

कुछ समय के बाद मिनेश पाल और अजय कुमार जंघेल दोनों मयंक के पास मॉडल टाउन भिलाई में आकर एटीएम के सामने पहुंचे, उसके बाद मिनेश पाल ने अपने मोबाईल से फोन पे के माध्यम से युपीआई आईडी मे प्रार्थी के छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक के खाते से 20 हजार रूपए डाल दिए। जिसमें मुस्कान साहू का नाम मयंक के मोबाईल मे दिखा एवं कोटक महेन्द्रा  बैंक खाते में 37 हजार रूपए डाले। जिसमें भी मुस्कान साहू का नाम दिखा, फिर मयंक द्वारा उक्त राशि को अपने ग्रामीण बैंक के एटीएम कार्ड के माध्यम से 20 हजार रूपए एसबीआई एटीएम नेहरू नगर गुरूद्वारा रोड के पास से निकाल कर दिए।

दरअसल, मयंक आईसक्रीम खाने अपने घर के पास के ठेले में गया और 20 रूपए की आईसक्रीम खाकर अपने मोबाईल से पेमेंट करना चाहा तो खाता ब्लाक हो गया। आगले दिन सुबह करीब 09 बजे कस्टरमर केयर को फोन करके बताया कि इनके खाता से पैसा ट्रांसफर क्यो नही हो रहा है, तब कस्टमर केयर से जानकारी मिली कि, आपके खाते को साबयर सेल से फ्रीज कर दिया गया है।

उसके बाद मयंक सायबर सेल भिलाई गया, तब जानकारी हुई कि, इसके खाता में ऑनलाइन ठगी की रकम को हासिल कर उसके खाता मे बेईमानी के तरीके से अवैध पैसे का लाभ अर्जित करने के प्रयोग मे लाकर संपत्ति का संवर्धन कर प्रार्थी के खाते में अवैध रूप से धन अर्जित कर 57 हजार रूपए की धोखाधड़ी करते हुए खाता में सायबर ऑनलाइन ठगी की रकम को जमा किया गया है। आरोपी पीयुष जंघेल, मिनेश पाल तथा अजय कुमार जंघेल द्वारा ठगी की रकम को जमा कर एटीएम कार्ड से पैसा निकलवाकर धोखाधडी की गई हैै। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft