भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कुम्हारी के पास कपसदा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर खुद एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव और उनकी टीम विवेचना में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कपसदा अकोला रोड पुनाराम टंडन की बाड़ी में पिछले 12 वर्षो से यादव परिवार देख-रेख कर रहा था। लेकिन उनके परिवार के लोगों की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर 4 लोगों की हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कुम्हारी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, मुरमुंदा के पास ग्राम अकोला में बाड़ी किराए में लेकर काम करने वाले भोलानाथ यादव 34 वर्ष, पत्नी नैला यादव 30 वर्ष, उनका लड़का परमद यादव 12 वर्ष उनकी लड़की मुक्ता यादव 07 वर्ष की अज्ञात लोगों के द्वारा देर रात निर्गम हत्या की गई है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक की टीम डॉग स्कॉर्ड, एसपी अभिषेक पल्लव समेत पुलिस के सभी आला अधिकारी मौके पर छानबीन कर रहे हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार ग्राम देरगा सिंधी कला जिला बालंगीर ओड़ीसा का रहने वाला था।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft