Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मपिता ने बेटे के सीने में मारी गोली, युवक की मौके पर ही मौत, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस...

पिता ने बेटे के सीने में मारी गोली, युवक की मौके पर ही मौत, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

 Newsbaji  |  Jan 03, 2026 06:55 PM  | 
Last Updated : Jan 03, 2026 06:55 PM
पिता ने बेटे के सीने में मारी गोली, मौके पर ही मौत, आरोपी फरार
पिता ने बेटे के सीने में मारी गोली, मौके पर ही मौत, आरोपी फरार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जहां कुंवारदल्ली गांव में पिता ने अपने ही बेटे की बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद से पूरे में गांव में दहशत फल गई है। आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है, पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर, विवेचना शुरु कर दी है।

विवाद के बाद हत्या
जानकारी के अनुसार, यह वारदात अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के कुंवारदल्ली गांव की है। यहां पारिवारिक विवाद के दौरान पिता ने अपने 22 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा कि, कुंवारदल्ली निवासी आरोपी पिता संत कुमार अपनी पत्नी के साथ गांव से लगे जंगल किनारे ईंट भट्ठे पर काम करता था। जहां इसी दौरान बीती रात उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।  

भरमार बंदूक से मारी गोली
इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पत्नी ने अपने बेटे शेखर को दी थी। इसके बाद शेखर मौके पर पहुंचा और अपने पिता को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इसी बीच आक्रोश में आकर आरोपी पिता ने पास में रखी भरमार बंदूक से शेखर के सीने पर गोली दाग दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया है, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी है।  

बहरहाल, पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फरार आरोपी संत कुमार की तलाश में जुट गई है। वारदात के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। फिलहाल इस पूरी वारदात के खुलासे में अभी समय है, जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft