भिलाई/दुर्ग। जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा देकर 13 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को थाना छावनी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने ग्राम जंजगिरी स्थित भूमि को अपनी बताकर प्रार्थी से किश्तों में राशि प्राप्त की थी, जबकि बाद में वह भूमि किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत पाई गई।
क्या है मामला?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने दिनांक 23 फरवरी 2026 को थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि, वर्ष 2024 में आरोपी ने ग्राम जंजगिरी, तहसील एवं जिला दुर्ग स्थित भूमि को अपना स्वामित्व बताते हुए विक्रय का सौदा किया। आरोपी द्वारा प्रार्थी से किश्तों में कुल 13,00,000 (तेरह लाख रुपए) प्राप्त किए गए और शीघ्र रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया गया। बाद में जांच में पता चला कि संबंधित भूमि पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम पंजीकृत है। इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी कर रकम का निजी उपयोग किया।
पुलिस कार्रवाई
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना छावनी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलन उपरांत आरोपी जगजीत उर्फ करण सिंह, निवासी मंडल टाउन नेहरू नगर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पंजाब नेशनल बैंक के 05 हस्ताक्षरित चेक, भूमि विक्रय संबंधी दस्तावेजों की प्रतियां को जप्त की हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft