रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रग्स पकड़े जाने का अनोखा मामला सामने आया है. दरअसल, बेटे ने मेक्सिको की किसी कंपनी से डाक के जरिए ड्रग्स मंगाया था. मां पार्सल का पैकेट लेकर सीधे थाने पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस ने बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जबकि बेटा अभी नशा मुक्ति केंद्र में है, जिसके लौटने के बाद पुलिस उससे पूछताछ करेगी.
बता दें कि रायपुर के अवंति विहार में रहने वाली सीमा सच्चर ने सोमवार को तेलीबांधा थाने पहुंची. उसने पुलिस को बताया कि उसका 26 वर्षीय बेटा यश सच्चर नशे का आदी है. महीने भर पहले उसे शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र दलदल सिवनी पंडरी में भर्ती कराया गया है. करीब 15 दिन पहले घर पर बेटे के नाम से एक पार्सल रजिस्ट्रर्ड डाक से आया. उस पर मैक्सिको का टिकट लगा हुआ था. शक हुआ कि इसमें नशीला ड्रग्स होगा, जिसे बेटे ने मंगाया होगा.
पहले भी आ चुका, बेटे ने नहीं दिया था देखने
सीमा ने पुलिस को बताया कि उनके घर में ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी दो से तीन बार ऐसा पार्सल आ चुका है. लेकिन, हर बार उनका बेटा देखने नहीं देता था और खुद उसे रख लेता था. इसके चलते पहले से ही उन्हें ड्रग्स की आशंका थी.
पुलिस ने बेटे को बनाया आरोपी
सीनियर अफसरों को जानकारी देने के बाद तेलीबांधा टीआई ने ड्रग्स की जांच की. तब पता चला कि ये मैजिक मशरूम साइक्लोसिन ड्रग्स है. यह 0.67 ग्राम वजनी है जिसकी कीमत 10,000 रुपये पाई गई है. वहीं पुलिस ने सीमा की रिपोर्ट पर उनके बेटे संजीव के खिलाफ ही धारा 23(ए) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज कर लिया है. नशामुक्ति केंद्र से लौटने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft