बस्तर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब पूरे परिवार ने अपनी जीवन लीला का खत्म कर लिया। दरअसल, रायपुर जिले के रहने वाले पति-पत्नी व दो बच्चे की कांकेर लॉज में लाशे मिली है। पूरे मामले की कांकेर पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस को आशंका है कि बच्चों को पहले जहर देकर मारा गया होगा क्योंकि उनके मुंह-नाक से झाग निकला है। कांकेर बस स्टैंड के पास एक लाज में एक परिवार आकर रुका हुआ था जो कि आज सुबह से ही बाहर नहीं निकले हैं। इसके अलावा कर्मचारियों के आवाज देने पर भी भीतर से कोई आवाज नहीं आई। लाज के कर्मचारियों को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा को तोड़कर देखा तो पति-पत्नी फांसी पर झूलते मिले। इसके अलावा दो बच्चों का शव भी मिला है। फॉरेंसिक की टीम को मौके पर बुलाया गया है। हर तरह से जांच की जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft