रायपुर। होली के दिन यानी आज एक विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार महिला को गुलाल लगाने से नाराज होकर गार्ड की पिटाई कर दी गई। इस मामले की प्रार्थी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
इस दौरान प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि वे काला पत्थर चौक डॉ. केके श्रीवास्तव के बंगला के पास पंचशील नगर मे अपने भतीजा विकास वर्मा के साथ बैठा था। उसी समय पत्नी बाहर निकली तो पंचशील नगर का शील्टन नायक उसके उपर गुलाल डाल दिया, जिसे देखकर बोला कि बिना पूछे कैसे गुलाल डाल दिया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दी और हाथ मुक्का से मारपीट किया। वहीं, इस मारपीट की घटना में पीड़ित के आंख में चोट आई है। इसके बाद ने गार्ड ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft