गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बकली गांव में रविवार को बवाल हो गया, जहां पुराने विवाद को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला बोल दिया और 10 घरों में आग लगा दी। वहीं, 3-4 वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। पूरे मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विवेचना में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, हालात बिगड़ने के बाद घटनास्थल पर SP और IG पहुंचे। हिंसा भड़काने वाले 3 आरोपी को रविवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पर पत्थरबाजी करने वालों की पहचान की जा रही है। फिलहाल इलाके की गलियां सूनसान है। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसी बाहरी व्यक्ति के आने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा कि, यह मामला वर्ष 2024 के अप्रैल में गांव में स्थापित शिवलिंग को क्षतिग्रस्त करने से जुड़ा है। पुलिस ने आरोपी आरिफ खान को जेल भेज दिया था। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। सुबह करीब 11 बजे आरोपियों ने बकली गांव में शिकायतकर्ता को देखते ही मारपीट शुरु कर दी। देखते ही देखते यह मामला दो समुदायों के बीच संघर्ष में बदल गया। एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हथियारों से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने गांव के 3 लोगों को करीब 4 घंटे तक पीटा। बात गांव में फैली, तो ग्रामीणों का भी गुस्सा भड़क उठा। ग्रामीण आरोपियों के घर पहुंचे। तभी घर के अंदर से कुछ लोग भीड़ पर मिर्च का पाउडर फेंकने लगे। इससे लोग और भी ज्यादा भड़क उठे। इसी दौरान एक आरोपी के घर को आगे के हवाले कर दिया गया।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft