Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मराजधानी चोरो के निशाने पर, गैस कटर और सलेंडर लेकर बैंक पहुंचे डकैत, जानिए आगे क्या हुआ?...

राजधानी चोरो के निशाने पर, गैस कटर और सलेंडर लेकर बैंक पहुंचे डकैत, जानिए आगे क्या हुआ?

 Newsbaji  |  Sep 02, 2025 09:04 AM  | 
Last Updated : Sep 02, 2025 09:06 AM
राजधानी में चोरो के हौशले किस तरह से बुलंद है, वो इस वारदात ने साबित कर दिया है।
राजधानी में चोरो के हौशले किस तरह से बुलंद है, वो इस वारदात ने साबित कर दिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरो के हौशले इस कदर बुलंद है कि वो तेलीहांधा क्षेत्र में स्थित यूको बैंक में चोर गैस कटर और सिलेंडर लेकर सेंध लगाने घुस गए। उन लोगों ने बैंक का लॉकर को तोड़ने की कोशिश की। हालांकि उनकी यह योजना पूरी नहीं से फेल हो गई। दरअसल, समय रहते राहगीरों ने बैंक से धुआं निकलते देखा और पुलिस को सूचना दें दी। 

वारदात की पूरी कहानी
तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के अफसरों को बुलवाकर जब ताला खुलवाया गया तो बैंक के अंदर लॉकर वाले कार्नर में गैस सिलेंडर, गैस कटर और वेल्डिंग मशीन देख कर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि, चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए। बैंक के अंदर जाते ही उन्होंने लॉकर को वेल्डिंग मशीन से काटने का प्रयास किया। चोरो ने बैंक के भीतर लगे CCTV कैमरों की केबल को भी काट दिया था, ताकि उनकी हरकतें कैमरे में रिकार्ड न हो सकें। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह साफ है कि चोरो ने पहले से रेकी करके आए थे और योजना बनाकर ही वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। पुलिस बैंक के संबंधित अफसरों से भी पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। 

पुलिस छान रही खाक
फिलहाल, पुलिस की जांच के दौरान आरोपियों के बैंक के पीछे स्थित जंगली रास्ते से भागने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। डाग स्क्वाड की मदद से भी चोरो का पता लगाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन पुलिस के हाथ वारदात के कई घंटें बीत जाने के बाद भी खाली है। तेलीबांधा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फारेंसिक टीम आरोपियों की पताशाजी करने में जुटी है।


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft