छत्तीसगढ़. साइबर सेल और दुर्ग पुलिस ने अश्लील वीडियो भेजने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड वकील अहमद को 14 मार्च को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ और क्राइम रिकार्ड खंगालने पर बड़ा खुलासा हुआ है। वकील इंडिया के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल लिस्ट में शामिल है। वह हरियाणा के मेवात इलाके में रहकर लोगों को अश्लील वीडियो भेज कर उन्हें व्लैकमेल करता था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने 2 साल में देश भर के 910 लोगों को ब्लैकमेल किया है। इनमें से 467 पीड़ितों ने केंद्र के नेशनल सायबर क्राइम पोर्टल में शिकायत की। तेलंगाना में 78 केस दर्ज हुए है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड में करीबन 5 मामले दर्ज हैं। हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित पूरे देश भर में नेशनल सायबर पोर्टल में 467 मामले दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ में दुर्ग के साथ दो और जिले में गिरोह के खिलाफ अपराध दर्ज हैं। वहीं दुर्ग में 40 शिकायतें सामने आई हैं।
बुजुर्गों को बनाते थे निशाना
- 910 लोग 2 साल में सेक्सटॉर्शन के शिकार हुए।
- 3 करोड़ से ज्यादा की राशि इनसे वसूली गई।
- 467 मामले सायबर पोर्टल में दर्ज हुए।
- 2 मामले छत्तीसगढ़ में दर्ज हो चुके।
- 5 मामले राजस्थान, यूपी, एमपी, छग में दर्ज।
- 40 से ज्यादा शिकायतें दुर्ग में हो चुकी।
आखिर कैसे करते थे ब्लैकमेलिंग
सोशल मीडिया पर एक्टिव रिटायर्ड या सीनियर सिटीजन से लगातार संपर्क करते। इसके बाद मैसेजिंग एप के जरिए बातचीत करना शुरू करते थे। इंस्टेंट मैसेजिंग एप पर युवतियों की न्यूड वीडियो भेजकर पीड़ित को फांसते हैं। अश्लील वीडियो देखकर अगर पीड़ित अश्लील हरकत करता है तो उसकी हरकतों को स्क्रीन रिकार्डर से सेव कर लेते।
अश्लील फोटो वीडियो सोशल मीडिया और कांटेक्ट लिस्ट में शामिल परिचितों को वायरल करने के नाम पर रुपए मांगते थे।
गांव से चल रहा था गैंग, बच्चे हो रहे तैयार
आरोपी लोहिंगाखुर्द का रहने वाला है। उसने जामताड़ा, राजस्थान और मेवात से सेक्सटार्शन के जरिए ठगी करना सीखा है। अपने गांव आकर उसने बाकी लोगों को ठगी करने के लिए क्लास चालू कर दी। 12 जून 2021 को दुर्ग के बोरी निवासी 25 वर्षीय दीपक देवांगन के खुदकुशी के मामले में पुलिस ने उसे पकड़ा। दो अन्य जाहिर अब्बास निवासी ग्राम गोकलपुर और अजरुद्दीन पिता आसू अब भी फरार हैं। उनके विरुद्ध धारा 306, 34 का केस दर्ज है।
दुर्ग जिले के एसपी बद्री नारायण मीणा ने बताते है कि, टीम ने जिस आरोपी को पकड़ा है वो मोस्टवांटेड है। सायबर सेल और बोरी पुलिस ने पूरे मामले की जांच की तो चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। गैंग के साथ मिलकर कई राज्यों के 910 लोगों के साथ ठगी की है। अब तक गैंग के खिलाफ 83 केस रजिस्टर्ड होने का पता चला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, 53 वर्ष की उम्र में हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
भाजपा विधायक गजेंद्र यादव हुए घायल, इलाज के लिए हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft