बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से चौका देने वाली खबर सामने आई है, जहां भारतीय नगर मुक्तिधाम से अस्तियां चोरी हो गई है। नाबालिग बच्चों ने अपने पिता की अस्तियों की चोरी हो जाने की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है। पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए, मामले में विवेचना शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नाबालिग प्रथमेश ठाकरे और अनीता ठाकरे की ओर से उनके संरक्षक मयंक वर्मा द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि, मृतक स्वर्गीय आलोक ठाकरे की मृत्यु 15 जनवरी 2026 को हुई थी और उसी दिन भारतीय नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार विधि विधान से किया गया था।
पढ़िए पूरी कहानी
मृतक को मुखाग्नि उनके नाबालिग पुत्र प्रथमेश द्वारा दी जानी थी। इस दौरान समाज के प्रतिष्ठित लोग और परिजन उपस्थित थे। इसी बीच आरोपी महिलाएं खुशबू ठाकुर उर्फ अन्नू ठाकुर एवं ज्योति पाण्डेय कथित रूप से विधि-विरुद्ध तरीके से मुक्तिधाम में प्रवेश कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में विघ्न डालने लगीं, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हुई। आरोप है कि, 17 जनवरी 2026 को आरोपीगण भारतीय नगर मुक्तिधाम में घुसकर मृतक की अस्थियों को झोले में भरकर चोरी कर ले गईं है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि, आरोपियों ने अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित करने से इंकार कर रही हैं। यह पूरी घटना मुक्तिधाम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी अस्थियां ले जाते हुए देखा जा सकता है।
संपत्ति विवाद
प्रार्थियों ने शिकायत में यह भी कहा है कि, मृतक आलोक ठाकरे के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। आरोप है कि, आरोपी मृतक के जीवनकाल में उनके संपर्क में नहीं थी और मृत्यु के बाद अचानक संपत्ति व धन की लालच में सक्रिय हुई है। यहां तक कि मृतक द्वारा पूर्व में आरोपी के विरुद्ध थाना शिकायत, गुमशुदगी दर्ज कराने एवं माननीय उच्च न्यायालय में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका प्रस्तुत किए जाने का भी उल्लेख किया गया है। आरोपी ज्योति पाण्डेय, जो कि मस्तूरी विकासखंड के किरारी विद्यालय में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ हैं, पर भी परिवार में कभी सहयोग न करने और अब संपत्ति विवाद के नाम पर अशांति फैलाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि ज्योति पाण्डेय पूर्व में अपने माता-पिता के अंतिम संस्कार के दौरान भी सार्वजनिक रूप से विवाद और गाली-गलौच कर चुकी हैं।
न्याय की गुहार
नाबालिग प्रथमेश ठाकरे की ओर से मांग की गई है कि, मृतक की अस्थियों को आरोपियों से तत्काल बरामद कर नाबालिग को सुपुर्द किया जाए, ताकि विधि-विधान से अस्थि विसर्जन किया जा सकें और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft