बीजापुर। केंद्र सरकार द्वारा 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद समाप्त करने के लक्ष्य के बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार सुबह जांगला थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी नक्सली मारे गए।
सर्च ऑपरेशन
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इंद्रावती नदी के आसपास के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस, DRG और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान शुरू किया। जवानों की मौजूदगी का आभास होते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर चली मुठभेड़ के बाद 2 नक्सली मारे गए।
मौके से बरामद हुए हथियार
मुठभेड़ के बाद चलाए गए तलाशी अभियान में 2 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद किए गए। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। जिनमें शामिल हैं, एक SLR राइफल,एक इंसास राइफल, एक 12 बोर राइफल, विस्फोटक सामग्री एवं दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।
31मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य
केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद समाप्त करने के लिए 31 मार्च 2026 की समयसीमा निर्धारित की है। इसी अभियान के तहत राज्य में इस वर्ष अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में कम से कम 25 माओवादी नक्सली मारे जा चुके हैं। बीजापुर की यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत एक अहम सफलता मानी जा रही है। अफसरों का कहना है कि इस ऑपरेशन से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft