रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार उरला एकता चौक निवासी उमेश धुर्वे (30) की पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे (26) ने सील बट्टा पटककर हत्या कर दी। घटना के दिन भी दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना ज्यादा हुआ कि आस-पास के लोगों को उनका झगड़ा सुलझाने उनके घर पहुंचना पड़ा, लेकिन बात यही खत्म नहीं हुई। महिला ने बताया कि उसका पति रोज घंटों दूसरी महिलाओं से बात करता था।
बताया गया कि झगड़ा खत्म होने के बाद जब पति घर की छत पर पलंग में सोया हुआ था, तभी पत्नी ने उसे नींद में ही दर्दनाक मौत दे दी। पत्नी ने पत्थर उसके सिर पर मारकर वार किया, जिससे तड़पते हुए उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति अक्सर घंटों फोन में महिलाओं से बातें करता रहता था। आरोपी पत्नी इंगेलेश्वरी मृतक की तीसरी पत्नी थी, उसे शक था कि वे उसे छोड़कर चौथी महिला से शादी न कर ले।
जानकारी के अनुसार उमेश की यह तीसरी शादी थी। दो पत्नियों की मौत हो चुकी है। वहीं उसकी पत्नी इंगेश्वरी धुर्वे की यह दूसरी शादी है। उरला थाना प्रभारी भरत बरेठ ने बताया कि घटना के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की गई है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई।
(TNS)
UP के मंत्री राजभर बोले- केन्द्र सरकार हमें बंदूक दे तो हम पाकिस्तान में घुसकर मारेगें
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft