Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मसेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा , घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दलाल समेत तीन गिरफ्तार...

सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा , घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दलाल समेत तीन गिरफ्तार

 Newsbaji  |  Jul 03, 2025 10:37 PM  | 
Last Updated : Jul 03, 2025 10:37 PM
कबीरधाम में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
कबीरधाम में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री के गृह जिला कवर्धा जिले में पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला दलाल, उसके पति और एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लंबे समय से अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि, लाखाटोला निवासी एक व्यक्ति और उसकी पत्नी बाहर से लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों के पास भेजते हैं और अवैध कमाई करते हैं। सूचना के पुख्ता होने के बाद गुरुवार को पुलिस ने संदिग्ध के घर दबिश दी, जहां से महिला दलाल और उसका पति गिरफ्तार किए गया है। 

DSP प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि, लंबे शिकायतों के बाद लगातार संदिग्ध इलाकों में सर्चिंग की जा रही थी और लोगों को समझाइश भी दी गई थी। लेकिन आरोपियों ने गतिविधियां नहीं रोकीं थी। इस वजह से गुरुवार को दबिश में दो महिलाएं और एक दलाल पकड़ में आए हैं। तीनों आरोपियों पर मुक़दमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, फिर न्यायालय ने दोषियों को जेल भेज दिया है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft