Saturday ,March 07, 2026
होमजुर्मछत्तीसगढ़ में बाबा की हत्या, मंदिर परिसर में खून से सनी लाश मिली, आरोपी की तलाश जारी, फैली सनसनी...

छत्तीसगढ़ में बाबा की हत्या, मंदिर परिसर में खून से सनी लाश मिली, आरोपी की तलाश जारी, फैली सनसनी

 Newsbaji  |  Aug 31, 2025 10:41 AM  | 
Last Updated : Aug 31, 2025 10:41 AM
मंदिर के पुजारी की हत्या परिसर में, पुलिस छानबीन में जुटी
मंदिर के पुजारी की हत्या परिसर में, पुलिस छानबीन में जुटी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। रविवार सुबह पुजारी की लाश मंदिर परिसर में खून से सनी हुई मिली है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए है और घटनास्थल की जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, यह पूरी वारदात सूरीघाट के पाठ बाबा मंदिर की है। जहां रविवार की सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक की खून से लथपथ शव मिला है। घटना की सूचना पर मौके पर बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह व अन्य पुलिस के अधिकारी तखतपुर पहुंचे। पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के निशान पाए गए हैं। अज्ञात आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आसपास के स्थानीय लोगों से पूछताछ कर, सुराग तलाश रही है।

बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने बताया कि, यह बहुत ही जघन्य हत्या है। कोई बड़ी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। हमारी जांच टीम मौके से साक्ष्य इक्कठा करने की कोशिश कर रही है और सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft