कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया में 3 युवक शातिर तरीके से चोरी कर रहे थे. वे लगातार कमरे व भवनों के बाहर लगे एसी के आउटर यूनिट को ही पार कर रहे थे. खास ये कि सिर्फ सरकारी कार्यालयों को ही निशाना बना रहे थे. पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि कवर्धा जिले के पंडरिया में पिछले कुछ दिनों से सरकारी कार्यालयों में लगे एसी के आउटर यूनिट गायब हो रही थीं. एक के बाद एक कई यूनिट इसी तरह पार हो गईं, लेकिन मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने से पुलिस भी इस तरह की वारदात से अंजान थी. इससे वारदात और बढ़ गई. इसी बीच चोरों ने बैंक में लगे एसी की आउटर यूनिट को भी पार कर दिया. तब स्टाफ ने मामला दर्ज कराया. जांच व पूछताछ में ये बात सामने आई कि कई सरकारी कार्यालयों में भी चोरों ने सिर्फ इसी को निशाना बनाया है.
टीम ने 3 को पकड़ा
मामले की जांच व चोरों की पतासाजी का जिम्मा टीम बनाकर उसे सौंपा गया. आखिरकार तीन युवक पकड़े गए. तीनों पंडरिया के ही रहने वाले हैं. इस मामले में पुलिस ने समरूपारा निवासी प्रदीप टंडन, छुट्टन सारथी और राजकुमार सारथी को गिरफ्तार कर उनसे माल बरामद कर लिया है. वे उन्हें बेचने की फिराक में थे, लेकिन पहले ही पकड़ लिए गए.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft