रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नाबालिग भी बड़े-बड़े अपराध करने लगे हैं। मध्य प्रदेश के 7वीं में पढ़ने वाले लड़के ने रायपुर की आठवीं की छात्रा से इंस्टाग्राम में दोस्ती की। करीब साल भर से दोनों की बीच चैटिंग चली। इस बीच लड़के ने छात्रा से उसके न्यूड फोटो और वीडियो की मांग की। नाबालिक छात्रा ने भी बिना सोचे-समझे अपने कुछ न्यूड फोटो और वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम में ही भेज दिया। जैसे ही ये फोटो और वीडियो लड़के को मिला, उसके तेवर बदल गए। उसने छात्रा को धमकाना शुरू कर दिया। उससे पैसों की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर उसके न्यूड फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने अपनी अपनी मां से रोज पढ़ाई करने के नाम पर मोबाइल मांगती थी। फिर उसी से आरोपी लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए बातचीत करती थी। जब से नाबालिग लड़का व उसके साथियों ने अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर डराना-धमकाना शुरू किया, तब से वह तनाव में रहने लगी थी। घर में भी डरी-सहमी रहती थी। परिजनों को शक हुआ, तो उन्होंने पूछताछ की। नाबालिग ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, तब तक आरोपी उसकी न्यूड फोटो की इंस्टाग्राम पर स्टोरी बनाकर अपलोड कर चुके थे।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft