दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रुपयो का जखीरा बरामद हुआ है। कुम्हारी पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पासिंग दो स्कॉर्पियो वाहन से 6 करोड़ 60 लाख रुपए बरामद किए गए है, इस रकम के साथ चार व्यक्ति सवार थे, रकम बरामदगी की सूचना आयकर विभाग को दे दी है है, अग्रिम कार्यवाही जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह हवाला रकम होने की आशंका जब्त करोड़ों कैश हवाला के होने की आशंका जताई जा रही है, फ़िलहाल गिरफ्तार 4 लोगों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है, मुख्य सरगना के बारे में पता लगाया जा रहा है, आखिर इतनी बड़ी रकम का मालिक कौन है और किसके पास ले जाकर छोड़ना था।
दुर्ग पुलिस ने पूरी जाँच पड़ताल के बाद इस मामले के तह तक जाने की कोशिश कर रही है, सभी आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह रकम किसी बड़े गिरोह के सदस्य के पास पहुंचने की तैयारी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft