रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित ऑक्सीजोन इलाके में रायपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ऑक्सीजोन इलाके में सोमवार को जमीन रजिस्ट्री कराने आए, FCI अफसर ज्ञानप्रकाश पांडेय की कार से 38 लाख रुपए चोरी हो गए। बताया जा रहा है कि अफसर कार में पैसे रखकर किसी के आने का इंतजार कर रहे थे, तभी अज्ञात चोरों ने नोटों से भरा बैग पार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच ने CCTV फुटेज और पड़ताल के बाद 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ के दौरान पता चला कि, FCI अफसर का परिचित व्यक्ति अपनी नीयत बिगाड़ कर रकम अपने साथियों के साथ गायब करने में शामिल था।
पुलिस ने चोरी की रकम बरामद कर ली है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि, इस उठाईगिरी के इस मामले का जल्द खुलासा होगा।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft