दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में जुआ खेल रहे 16 लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3, लाख 59 हजार 470 नगद, 22 मोबाइल फोन तथा 3 बाइक और 3 चारपहिया वाहन जप्त किए गए हैं। जप्त वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 25 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
थाना अमलेश्वर को सूचना प्राप्त हुई थी कि, रिसॉर्ट में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना अमलेश्वर पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। मौके पर 16 आरोपी जुआ खेलते पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी
सभी आरोपी रायपुर एवं दुर्ग जिले के विभिन्न क्षेत्रों के निवासी हैं, रोहित निर्मलकर, नरेश सोनकर, प्रमोद वर्मा, मुकेश कुमार धीमर, संजू सोनकर, नारायण टंडन, डिजेन्द्र निर्मलकर, पुनीत राम साहू, विनोद अमरदास, शुभम चंद्राकर, गोपाल सोनकर उर्फ गोपी, मनीष साहू उर्फ गुड्डू, सोनू साहू उर्फ दुर्गेश, सत्यनारायण साहू, संजय साहू एवं महेंद्र साहू शामिल है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft