बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक बड़ी हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है, जहां वाणिज्य कर विभाग में पदस्थ क्लर्क दहेज में मिली कार पत्नी को लौटाने पहुंचे थे, तो इसी बीच विवाद हो गया। इस दौरान पत्नी, ससुर और साले ने उनकी जमकर पिटाई कर दी है। घायल बाबू ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करा दिया है। पूरे मामले की पुलिस छानबीन करने में जुट गई है।
यह है पूरी कहानी
दरअसल, यह पूरा मामला नर्मदा नगर इलाके में रहने वाले राकेश तिवारी से जुड़ा हैं। उनकी शादी 18 फरवरी 2025 को शिखा पांडेय नाम की लड़की से हुई थी। मार्च 2025 से दोनों की आपस में नहीं बनी तो वो अलग रह रही हैं और विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। यह वाकया उस समय हुआ, जब रविवार को बाबू दो पुलिस कर्मियों के साथ कार लौटाने पत्नी के घर पहुंचे थे। कार की चाबी देने के दौरान पत्नी शिखा, ससुर सुशील और साला आकाश पांडेय ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच पत्नी ने पिटाई कर दी और सिर पर ईंट से वार कर दिया। ससुर और साले ने भी पिटाई कर दी। किसी तरह वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
इधर, पत्नी शिखा पांडेय ने भी थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने अपने शिकायत में कहा कि, न्यायालय में विवाद का मामला लंबित है। कार रखने को लेकर जब उन्होंने न्यायालय के आदेश का हवाला दिया तो पति ने अभद्र व्यवहार और मारपीट करनी शुरु कर दी। बहरहाल, संबंधित थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft