रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सर्वोच्च विधि अधिकारी पद पर बड़ा परिवर्तन करते हुए विवेक शर्मा को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले वे अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे। राज्यपाल रमेन डेका ने महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। विधि और विधायी कार्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना जारी की गई है।
आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए विवेक शर्मा को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से छत्तीसगढ़ का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
नए महाधिवक्ता विवेक शर्मा के बारे में जानकारी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल रह चुके है। वर्ष 2006 में हाईकोर्ट में वकालत की शुरुआत की। ये रिटायर्ड हाईकोर्ट जज आर.पी.शर्मा के बेटे है। भाजपा सरकार में वर्ष 2015 से 2018 तक सरकारी वकील रहे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के करीबी वकील है, उनका परिवार RSS से जुड़ा है।
प्रफुल्ल कुमार भारत का इस्तीफा
महत्वपूर्ण बदलाव के साथ ही वर्तमान महाधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार भारत के इस्तीफे को भी विधि विभाग ने स्वीकार कर लिया है। उनका त्यागपत्र तत्काल प्रभाव से स्वीकार करते हुए सरकार ने स्पष्ट किया कि अब राज्य के शीर्ष विधिक पद की जिम्मेदारी पूरी तरह विवेक शर्मा को सौंपी जा रही है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft