Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़विष्णुदेव करेंगे प्रशासनिक अफसरों के साथ मंथन, विकास कार्यों की समीझा एवं अन्य विषयों पर होगी चर्चा...

विष्णुदेव करेंगे प्रशासनिक अफसरों के साथ मंथन, विकास कार्यों की समीझा एवं अन्य विषयों पर होगी चर्चा

 Newsbaji  |  Oct 12, 2025 09:32 AM  | 
Last Updated : Oct 12, 2025 09:32 AM
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सूबे की प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सूबे की प्रशासनिक अफसरों के साथ बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में रविवार यानि आज सुबह 10:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित हो रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी विभागीय सचिव, संभागायुक्त और कलेक्टर शामिल होंगे। यह बैठक नए मुख्य सचिव विकासशील गुप्ता के शामिल होने के बाद पहली कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस होने वाली है। 

बता दें कि, कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस के दौरान जिलों में रजत जयंती समारोह, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, सुशासन की स्थिति और जनसेवा की गुणवत्ता पर विशेष समीक्षा होने की संभावना है। साथ ही भाजपा सरकार की प्रमुख योजनाओं के क्रियांवयन को लेकर भी चर्चा हो सकती है कि उन योजनाओं की शासकीय स्थिति क्या है। 
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft