रायपुर। छत्तीसगढ़ के विकास विज़न को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा ने गुरुवार को नीति भवन में पदभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आयोजित समारोह में प्रदेश के दीर्घकालिक और भविष्योन्मुखी विकास को गति देने का संकल्प दोहराया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य नीति आयोग प्रदेश के दीर्घकालिक विकास विज़न को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से आयोग छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा और गति देगा। भविष्य की जरूरतों और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं एवं रणनीतियां तैयार करने में आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी दृष्टि के अनुरूप छत्तीसगढ़ में भी ‘छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्युमेंट 2047’ तैयार किया गया है, जिससे प्रदेश के समग्र और दीर्घकालिक विकास की स्पष्ट रूपरेखा तय की जा रही है।
उन्होंने योजना आयोग के स्थान पर नीति आयोग के गठन को दूरदर्शी निर्णय बताते हुए कहा कि आकांक्षी जिलों का कार्यक्रम देश के पिछड़े क्षेत्रों के विकास में प्रभावी सिद्ध हुआ है। छत्तीसगढ़ के आकांक्षी जिलों में भी इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft