बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के झारखंड सीमा पर एक यात्री बस ओरसा घाटी में भीषण हादसे का शिकार हो गई। बस का ब्रेक फेल हो जाने से वह अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 4 महिलाएं और 2 पुरुषों की मौत हो गई, जबकि बस में सवार 70 से अधिक यात्री घायल होने की संबावना है।
जानकारी के अनुसार,बस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटनाग्रस्त बस ज्ञान गंगा हाई स्कूल, बलरामपुर की बताई जा रही है, जिसका पंजीयन संख्या CG-15AB, 0564 है। सभी लोग छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के महाराजगंज गांव से सगाई कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सहायता की।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि, बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। ओरसा घाटी की तीखी ढलान पर पहुंचते ही बस अचानक तेज रफ्तार से नीचे की ओर बढ़ने लगी और कुछ ही पलों में पलट गई। बस के पलटने से कई यात्री बस के नीचे दब गए। बस चालक विकास पाठक ने बताया कि घाटी में उतरते समय ही उन्हें ब्रेक फेल होने का एहसास हो गया था। उन्होंने बस को नियंत्रित करने के लिए हैंडब्रेक का भी सहारा लिया, लेकिन ढलान होने के कारण बस पर नियंत्रण नहीं रखा जा सका।
हादसे की सूचना मिलते ही ओरसा गांव के दर्जनों महिला-पुरुष मौके पर पहुंचे और घायलों को बस के नीचे से बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों की तत्परता से कई घायलों की जान बच सकी। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ और कार्मेल अस्पताल महुआडांड़ में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft