कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सली एक बार फिर बड़ी वारदात की फिराक में थे. इसे जवानों ने नाकाम कर दिया है. दरअसल, उन्होंने जवानों के गुजरने के रास्ते पर टिफिन बम फीड कर दिया था. लेकिन, ओपनिंग पार्टी ने उसे देख लिया और फिर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया.
बता दें कि सीआरपीएफ के साथ ही डीआरजी और जिला पुलिस बल की संयुक्त टीम रविवार को नारायणपुर सड़क किनारे गश्त कर रही थी. इसी दौरान ग्राम बुनागांव के पास सड़क से कुछ दूर उन्हें जमीन के ऊपर वायर निकला हुआ दिखा. तब संदेह के आधार पर कोंडागांव से नारायणपुर जाने वाली सड़क पर रोड ओपनिंग पार्टी लगाई गई. आखिरकार उन्हें कामयाबी मिली.
किया गया नष्ट
रोड ओपनिंग पार्टी और संयुक्त टीम के साथ ही बीडीएस की टीम को भी इस काम में लगाया गया. इसके बाद मौके की जांच सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए किया गया. आखिरकार उन्हें जमीन के अंदर 5 किलो का टिफिन बम मिल गया. फिर उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. इस संबंध में कोंडागांव एसपी वाई. अक्षय कुमार ने भी पुष्टि की है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft