बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े की लाश एक ही पेड़ पर फांसी के फंदे पर मिली है. दोनों पिछले 2 दिनों से गायब थे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है.
वहीं परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि किशोर अपनी बुआ के घर आया था. यहां वह मोहल्ले की एक किशोर से प्यार करता था. दोनों बीते शनिवार से गायब हो गए थे. अब उनकी लाश मिली है.
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों की पहचान की. नाबालिग पड़ोस के गांव बघिमा का रहने वाला था. वह पिछले कुछ समय से धंधापुर में अपनी बुआ के घर में रह रहा था. उसका प्रेम संबंध धंधापुर की एक नाबालिग से हो गया था.
परिजनों के अनुसार, शनिवार शाम से ही दोनों लापता हो गए थे. घरवाले उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ पता नहीं चल रहा था. इसी बीच रविवार की शाम दोनों का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिल गया.
इन दोनों ने आत्महत्या क्यों की है, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. मामला सीधे प्रेम प्रसंग का है, उसी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है. अब परिजनों से पूछताछ में और बातें सामने आएगी. हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है.
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन कार्य, 30 मार्च से 11 अप्रैल तक कई ट्रेनें रद्द
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft